/sootr/media/post_banners/0b9094e1b033b4fea8fcc30a4e9f01793feebe5350cfac8a71f7625760ac8378.jpeg)
MUMBAI. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बन गए है। बिपाशा ने 12 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। फैंस और सेलेब्स कपल को ढेरों बधाईयां दे रहे है। इसी के साथ बिपाशा और करण पेरेंट क्लब में शामिल हो गए हैं। कपल ने बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने नन्हीं परी के साथ पहला फोटो शेयर करते हुए खुद को 'ब्लेस्ड' बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी किया है।
A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)
क्या है बिपाशा- करण की लाडली का नाम?
दरअसल बिपाशा और करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी के साथ पहला फोटो शेयर करते हुए खुद को ब्लेस्ड बताया है। इसके साथ उन्होंने फोटो में अपने हाथों में बच्ची के पैर लिए हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हमारे प्रेम और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अभी यहां है और वह दिव्य है। इसी के साथ उन्होंने बेटी के नाम का खुलासा करते हुए लिखा- 12. 11. 22, देवी बसु सिंह ग्रोवर।
A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)
करण -बिपाशा ने 2016 में की थी शादी
बिपाशा और करण 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के इतने साल बाद यानी 43 साल की उम्र में बिपाशा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। बता दें इस कपल की मुलाकात भूषण पटेल की फिल्म अलोन में हुई थी। ये एक हॉरर फिल्म थी। फिल्म अलोन 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और फिर 2016 में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)
A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us